दो पक्षो के विवाद मे चले लाठी डंडे तेजदार हथियार, आधा दर्जन हुए घायल

दो पक्षो के विवाद मे चले लाठी डंडे तेजदार हथियार, आधा दर्जन हुए घायल

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।बीती रात रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र डेरामूसी गांव मे दो पक्षो मनोज कुमार मे मामूली कहासुनी हुई।एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार लाठी डंडे से हमलाकर अपना ही छप्पर फूकने का मामला सामने आने की सूचना पर पुलिस मे हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लाल चंद सरोज सत्तीचौरा चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल फायर विग्रेड एवं पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियो के देने पर सीओ सदर अरविंद सोनकर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने इस संबंध में बताया कि हुए गंभीर रूप से घायल आधा दर्जन आलोक रावत ,मनोज कुमार रावत ,जगराम रावत,संजय, वीरू, राजन, को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।अधिकारी द्वय ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए पूछताछ के लिए तीन लोगो को हिरासत मे लिया।पीडित पक्ष का आरोप है कि बीती रात घर के सामने रेलवे ट्रेक के पास चाचा जगराम रावत भाई संजय चचेरे भाई वीरु राजन के साथ घरेलू संबधित बात कर रहे थे इसी बीच शराब के नशे मे पडोसी शिव कुमार पुत्र भोला पासी आकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। विरोध करने पर घर जाकर अपने साथ अपने बेटे राहुल भतीजे रंजीत भाई राजकुमार राजेश तथा राजेश का साला आशीष के साथ लाठी डंडे धारदार हथियार कुल्हाड़ी के साथ पहुंचकर हमला कर दिया चीख पुकार की गुहार सुन ग्रामीणो को आता देख अपने घर पहुंचकर खुद अपने छप्पर मे आग लगा दी।इस संबंध मे थाना प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *