होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहले दिन 784 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।शनिवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच
जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू हुई।पहले दिन की पहली पाली में 4032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।जिनमें से 3248 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।जबकि 784 परीक्षार्थी परीक्षा मे अनुपस्थित रहे।बताते चले होमगार्ड की परीक्षा 25 अप्रैल 26 अप्रैल व 27 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 परीक्षा केदो पर छः पालियों में होगी।परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए तथा पारदर्शिता लाने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। वही इस परीक्षा के नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है।परीक्षा को सुचारू रुप व सकुशल, नकल विहीन संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी,एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी सहित नोडल अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य प्रशासनिक व पुलिस प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।इसी कड़ी में नकल माफियाओं तथा परीक्षा को लीक करने के वाले लोगो पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ तथा अन्य खूफियां एजेंसी के अधिकारी तथा कर्मचारी भी सक्रिय रहे।वही सादे वर्दी में सुरक्षाकर्मी महिला तथा पुरुष के साथ-साथ खुफिया विभाग के कर्मचारी खास कर फोटोकापी सहित अन्य दुकानों पर अपनी पैनी निगाह बनाये रखे थे।परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थी रोडवेज स्टेशन,कैंट रेलवे स्टेशन तथा अन्य पर प्रमुख बाजारों तथा चौराहों के साथ-साथ अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग न करने पाए इसके लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट संजीव कुमार,महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला, महिला उप निरीक्षक सोनी, प्रिया के अलावा अन्य खुफिया विभाग की एजेंसियों के कर्मचारी बस स्टेशन, कैंकशट रेलवे स्टेशन, के साथ-साथ अन्य प्रमुख चौराहों पर शादी तथा पुलिस के भेष मे भ्रमणशील रहे।

