आये दिन विद्युत कटौती से आम जनमानस बेहाल
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति का दावा भले ही किया जा रहा है,लेकिन हकीकत में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं।शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली कब आएगी, कब चली जाएगी, कोई समय तय नहीं है।भीषण गर्मी से लोगों का जीना दुभर हो गया है। रुदौली क्षेत्र मिल्कीपुर क्षेत्र सोहावल क्षेत्र मुमताजनगर क्षेत्र आला अधिकारी को लेकिन जिम्मेदार अभी भी हकीकत पर परदा डाल रहे है।बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।। बीते दो तीन दिनों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति लगभग पूरी तरह बंद रही। शुक्रवार सुबह को भी यही हाल था। सोहावल तहसील रौनाही आर एल ग्रामीण नगर पंचायत सभी सप्लाई बंद 30 घंटे मे तीन घंटे न हो सकी सप्लाई ।अवर अभियंता सोहावल से संपर्क हो नहीं सकता क्योंकि उनका सीयूजी नंबर कभी उठता ही नही।वही विधायक प्रतिनिधि भी हुए जवाब हीन सोहावल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हुई पूरी तरह फेल इस मुद्दे पर ना तो सत्ता पक्ष संवेदनशील है और ना ही विपक्ष भाजपा सरकार बिजली कटौती में सबसे ज्यादा आगे निकल गई है दिन से लगातार बिजली कटौती की गई जिससे शुक्रवार को शाम को 30 मिनट के लिए सभी जनमानस को बिजली मिली उसके बाद रोस्टिंग टाइम से 8 .15 रोस्टिंग टाइम 9.15 मिनट का था उसके 30 मिनट सप्लाई मिली लेकिन रोस्टिंग का एक बहाना बना बता कर जनता को गुमराह लगातार किया जा रहा है 9.45 से फिर रोस्टिंग किया गया था 10.45 एक घंटे में बिजली मिली फिर उसके बाद फिर से रोस्टिंग टाइम टेबल सेट कर दिया गया है पूरे दिन रोस्टिंग पूरी रात रोस्टिंग टाइम है उसके बाद रोस्टिंग टाइम जनता का बुरा हाल है गर्मी बेमिसाल है न तो सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि भी बिजली कटौती पर एक शब्द तक आवाज नही उठाया ओर न ही विपक्ष इस दौरान किसान को अपनी को गन्ने की फसल पिपरमिंट टमाटर की खेती लौकी तरोई फसल को सीचने के लिए परेशान हो रहा है परंतु समय से किसान का बिल भुगतान न हो तो बिजली विभाग के अधिकारी ट्यूबल का कनेक्शन काटने के लिए सो कर उठ जाते हैं उसी समय जनमानस अगर बिल भुगतान नही दिया तो उसका कनेक्शन काट दिया जाता है इस दौरान अगर किसी फीडर फोन किया जाए तो किसी भी फीडर पर फोन नही लगता है

