दो बहनों के साथ भाई ने जूनियर असिस्टेंट पद पर मारी बाजी
गोण्डा 12 सितम्बर। तहसील तरबगंज के ग्राम पंचायत कन्नीपुर निवासी समाजसेवी अजय तिवारी के पुत्र उत्तम त्रिपाठी व दो पुत्रियों उपमा त्रिपाठी व गरिमा त्रिपाठी ने जूनियर असिस्टेंट के पद पर एक साथ सफलता प्राप्त की है। क्षेत्र के एक ही परिवार के तीन तीन मेधावी बच्चों कै मिली सफलता पर लोगो ने खुशी जताई है।
विधान सभा तरबगंज से सपा का प्रतिनिध मंडल जिसमे पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे, के टी तिवारी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, विजय कुमार सिंह टिंटू प्रदेश सचिव ,दिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे, विवेक सिंह बाबा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा ने खुशी जताते हुए कहा कि एक ही परिवार के तीन तीन मेधावी युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा में मिली सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है। क्षेत्रीय समाजसेवियों ने मेधावी छात्रों के आवास पर जाकर बच्चों का स्वागत कर परिवार को बधाई दी है।
इस अवसर पर नीरज तिवारी, रिंटू सिंह, दिलीप पांडे ,प्रयागराज चौबे, रमेश चौबे आदि उपस्थित रहे।

