धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अपनी संस्कृति का योद्धा- महापौर
महापौर ने किया दधिकांदो मेला के पदाधिकारियों का सम्मान
प्रयागराज। श्री प्राचीन श्री दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णानगर त्रिवेणी मार्ग कीडगंज के द्वारा आयोजित सातवां सम्मान समारोह परिणय गेस्ट हाउस बैरहना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने दधिकांदो मेला संपन्न कराने वाले सभी रोशनी कमेटी चौंकी कमेटी और मेला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
महापौर ने कहा कि हमारे तीज त्यौहार और मेला हमें एकजुट करता है और हमारी सामूहिक एकता को दर्शाता है जो हमें अपने पूर्वजो से प्राप्त हुआ है जिसे हमें बचाना है, बनाए रखना है। उन्होंने कहा धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करने वाले स्वयं में अपनी संस्कृति के योद्धा हैं जो आने वाले पीढ़ी को पूर्वजों से प्राप्त हुई विरासत को बढ़ाने का काम करता है।
कार्यक्रम संयोजक मनीष केसरवानी रहें और संचालन राजेश केसरवानी ने किया।
इस अवसर पार्षद मुकेश कसेरा पार्षद रूद्रसेन जायसवाल, अजय जायसवाल, अमरेश जायसवाल, वेद प्रकाश, रमन सिंह शिव नारायण, गोपी केसरवानी, परमानन्द साहू टीएन दीक्षित, राबिन साहू, रूपेश बबलू कुशवाहा आदि
रहे।

