धूमधाम से मनाई गयी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती
-भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने किसान मसीहा महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 91 वां जन्मदिन सदर तहसील के तिकुनिया पार्क में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में किसान नेताओं ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और केक काटकर जयंती मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा प्रदेश सचिव मोहम्मद फरीद अहमद ने किया इस मौके पर मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवन भर किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ी। उनका पूरा जीवन किसानों को समर्पित था जयंती के अवसर पर किसान नेताओं ने संकल्प लिया कि वे महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे। किसानों की हर छोटी-बड़ी समस्या को लेकर हर वक्त उनके साथ खड़े रहेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।इस दौरान जयंती में प्रमुख रूप से बाबूराम कोरी शिव कुमार राजू निषाद जवाहरलाल तिवारी जिला मिडिया प्रभारी आसमान निशा कुमार चौरसिया आलोक यादव कृष्ण कुमार चौरसिया लालमति शिव कुमारी जनक लली रेखा सुषमा सुनीता कमला देवी भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष समेत संगठन के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

