नवनियुक्त डीन ने परीक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या,। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कृषि महाविद्यालय में अधिष्ठाता डा. एच.के सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिष्ठाता ने विभागाध्यक्षों व संकाय सदस्यों के साथ बैठक कर शिक्षण कार्य, परीक्षाएं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस मौके पर नवनियुक्त अधिष्ठाता ने कहा कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में शिक्षण एवं शोध कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना है, जिसके लिए सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। इस दौरान कृषि अधिष्ठाता ने महाविद्यालय में चल रही मिडटर्म परीक्षाओं का निरीक्षण कर परीक्षाओं के सुचारू, पारदर्शी, अनुशासित और व्यवस्थित करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित संकाय और कर्मचारियों से बातचीत की और निर्धारित शैक्षणिक और परीक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का आंकलन किया।

