नजूल के भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए निर्माण पर चला बुलडोजर

नजूल के भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए निर्माण पर चला बुलडोजर

 

फोटो

 

अयोध्या।कोतवाली नगर क्षेत्र में नजूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा हुए भवन, दुकान तथा अन्य निर्माण पर लगातार बुलडोजर गरज रहा है।बताते चले कि शुक्रवार को जहां चौक स्थित सब्जी मंडी बुलडोजर चला वही। शनिवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के पुष्पराज चौराहे के पास नजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटाया गया।यह कार्यवाई जिला प्रशासन और नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने संयुक्त रूप से की गई। यहां पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि यह भूमि सरकारी नजूल संपत्ति है।बताया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि यहां पर खाली कराए जा रहे अतिक्रमण के बाद खाली भूमि का उपयोग विकास और जनहित के कार्यों में किया जाएगा।कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर तैनात रही। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *