नाट्य कार्यशाला का हुआ समापन, रंगमंच की बारीकियों से हुई परिचित
प्रयागराज। बुनियाद फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक माह की नाट्य कार्यशाला का समापन गुरुवार को प्रयाग स्टेशन स्थित एक नृत्य संस्थान में किया गया।कार्यशाला में एनएसडी से प्रशिक्षित अभिनेता व निर्देशक असगर अली ने क्षात्रों को रंगमंच की बारीकियों से परिचित कराया
वही श्री राम सेन्टर ऑफ परफार्मिंग आर्ट,नई दिल्ली से प्रशिक्षित हरिओम कुमार ने भी अपने अनुभव को साझा किया तथा कार्यशाला मे भारतीय शास्त्रीय रंगमंच से प्रतिभागियों को परिचित कराया।
श्री अली ने बताया कि कार्यशाला में अभिनय के साथ सभी के व्यक्तित्व विकास पर भी कार्य किया गया ताकि प्रतिभागियों का चहुमुखी विकास हो सके।इस मौके पर शरमन एरा संगीत संस्थान के निदेशक अमरनाथ श्रीवास्तव,लेख़क आशीष कुमार उपस्थित रहे।कार्यशाला में सहयोग इलाहाबाद डांस सेन्टर, बीकेएम, नाट्य संस्था द कलर्स फाउंडेशन,शरमन एरा संगीत संस्थान का रहा।फोटो 3
आंदोलन रत टीजीटी-पीजीटी छात्रो के साथ धरने पर बैठे सपा एमएलसी और प्रदेश अध्यक्ष
पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग करने की छात्रों की मांगे जायज, सरकार हठधर्मिता छोड़े- श्यामलाल पाल
मांगे न मानी तो जेपी आंदोलन से भी होगा बड़ा आंदोलन -डॉ मानसिंह यादव
प्रयागराज। इलाहाबाद झाँसी क्षेत्र से नव निर्वाचित एमएलसी डॉ मानसिंह यादव एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज़ शिक्षा निदेशालय उत्तरप्रदेश प्रयागराज के गेट के सामने कई दिनों से धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रो से मिलने पहुंचे। नेताओं ने बैठकर छात्रो की मांगो का समर्थन किया।
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि यह सरकार धोखेबाज है, वादा खिलाफ़ी इनके जेहन में है। बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग इस सरकार में परेशान है।
नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि वह अपनी जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद सीधे आपके बीच आये हैं। कहा कि मैंने जीत का माला पहनना मुनासिब नहीं समझा बल्कि आपके संघर्ष में पसीना बहाना ज्यादा उचित समझता हूँ।
उन्होंने वादा किया कि वह हर संभव न्याय दिलाने के लिए संघर्ष में उनके साथ खड़े हैं। अपनी जीत के प्रति छात्रों, नौजवानों का आभार भी जताया।
इस दौरान धरना दे रहे प्रतियोगी छात्रो के दो गुटों में बंट जाने पर अपनी प्रतिक्रिया मे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा फूट डालो, राज करो की नीति अपनाती है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविंन्द्र यादव एडवोकेट, तारिक सईद अज्जू, जगदीश यादव,सचिन श्रीवास्तव, जीत राज हेला, दिलीप सोनी सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता भी
मौजूद रहे।

