नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयंती समारोह आयोजित

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयंती समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयंती समारोह के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों और अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने सुभाष पार्क हज़रत गंज में स्थापित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भव्य मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके नेता जी को नमन किया I

इस अवसर पर मेजर बीरेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष अवध प्रांत ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया और नेता जी सुभाष चंद्र बोस की वीर गाथा और देश की आज़ादी में उनके योगदान और बलिदान को याद किया I अन्त में भारत माता की जय और नेता जी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के नारों से परिसर गुंजायमान हो गया I

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक
सेवा परिषद के सभी सम्मानित सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमें मुख्यतया मेजर बीरेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष अवध प्रांत, कैप्टन इन्दल सिंह चंदेल, प्रदेश महा सचिव, कैप्टन जे वी एस चौहान, महा सचिव अवध प्रांत WO ललित मोहन पंत , उपाध्यक्ष लखनऊ महानगर, वी एन तिवारी, मिश्रा जी , कैप्टन अरविन्द सिंह सचिव लखनऊ महानगर, सूबेदार मेजर पी सुरेश कुमार , बृजेश सिंह , अभय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे I

कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी I

संगठन , सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता है भविष्य में होने वाले सभी कार्यक्रम में आप सभी की भागीदारी अपेक्षित है।

कैप्टन अरविन्द सिंह
सचिव,
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद लखनऊ ने उक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *