पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कैशलेस चिकित्सा योजना की समीक्षा बैठक  संपन्न

ब्यूरो प्रमुख

विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कैशलेस चिकित्सा योजना की समीक्षा बैठक  संपन्न

जौनपुर जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा की अध्यक्षता मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कैशलेस चिकित्सा योजना की समीक्षा बैठक  संपन्न हुई।
              बैठक मे जिलाधिकारी के द्वारा सभी विभाग मे हेल्प डेस्क की स्थापना हेतु निर्देशित किया गया और सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि हेल्प डेस्क के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर व एक नोडल अधिकारी का नाम व नंबर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय मे उपलब्ध कराये।
             जिलाधिकारी के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी हेल्प डेस्क में लगने वाले ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिलाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक मे उपस्थिति सभी आहरण वितरण अधिकारी, वरिष्ठ कोषधिकारी को योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों का स्टेट हेल्थ कार्ड त्वरित गति से बनवाने हेतु निर्देशित भी किया गया।
             बैठक मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयबर चौहान, डॉ0 राजीव कुमार, डॉ0 आलोक कुमार, डॉ0 अरुण कुमार, हिमांशु शेखर सिंह, अवनीश श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *