पुण्य तिथि पर याद किये गये विष्णु मोहन गोपालः योगदान पर चर्चा
बस्ती । बुधवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के मुख्य संरक्षक विष्णु मोहन गोपाल प्रजापति को उनके छठवीं पुण्य तिथि पर बैरिहवां मोहल्ले में प्रदेश सचिव दिनेश कुमार प्रजापति के संयोजन में याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विष्णु मोहन प्रजापति जीवन के आखिरी सांस तक प्रजापति समाज के उत्थान के लिये समर्पित रहे। युवा पीढी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि समय बदल गया है, कुम्भकार समाज का पारम्परिक उद्योग खतरे में हैं ऐसे में हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्तर पर जागरूकता बढानी होगी यही विष्णु मोहन प्रजापति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।विष्णु मोहन प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन् करने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति, पदुमनाथ प्रजापति, पुरूषोत्तमनाथ, राम उजागिर, महेन्द्रनाथ, नरेन्द्रनाथ, रेणुका देवी, फुलेश्वरी देवी, अनीता प्रजापति, प्रियंका, आराधना, पार्वती देवी, अनीता, दर्शना देवी, जिज्ञासा, चारू, श्याली, अंशिका, मिताली, पूनम प्रजापति, शम्भूदत्त, शिवेन्द्रदत्त, शिवांश दत्त, श्रेयांश, जर्नादन प्रजापति, विनोद प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, सन्तोष कुमार, शैलेन्द्र, विजेन्द्र, भोला, लालजी के साथ ही महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें याद किया।
पुण्य तिथि पर याद किये गये विष्णु मोहन गोपालः योगदान पर चर्चा
————-

