पुनीत ऑटोसेल्स, तिवारीगंज में ऑल-न्यू टाटा सिएरा का भव्य लॉन्च
लखनऊ | 27 दिसंबर (शनिवार), दोपहर 2:00 बजे
पुनीत ऑटोसेल्स द्वारा तिवारीगंज शोरूम में ऑल-न्यू टाटा सिएरा का भव्य शुभारंभ अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ, जिसने लखनऊ शहर सहित पूरे क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी। इस अवसर की शोभा बढ़ाने हेतु श्री प्रभाष मिश्रा (निदेशक – पुनीत ऑटोसेल्स) एवं श्री हासु ढोलकिया (निदेशक – एच.के. ज्वेल्स) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वाहन के अनावरण के दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने कहा कि,
“यह अत्यंत भविष्यवादी वाहन सभी लक्ष्यों को पार करेगा और भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं ऑटोमोबाइल प्रेमियों की उपस्थिति रही। यह आयोजन न केवल लखनऊ के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हुआ।
ऑल-न्यू टाटा सिएरा अपने आधुनिक तकनीक, दमदार डिज़ाइन और प्रीमियम सुविधाओं के साथ टाटा मोटर्स को भारतीय बाजार में और भी सशक्त बनाने जा रही है।
इस सफल लॉन्च के साथ पुनीत ऑटोसेल्स ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वह ग्राहकों को श्रेष्ठ वाहन और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के अपने संकल्प पर अडिग है।
आपका आभारी
वैभव मिश्रा
डायरेक्टर
पुनीत ऑटोसेल्स

