पुलिस अधीक्षक ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, 30 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले

 पुलिस अधीक्षक ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, 30 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले
अलावल देवरिया (गोण्डा) 1 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जनपदीय स्थापना बोर्ड में लिए गए निर्णय के अनुसार जनहित / प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से 30 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। सभी को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश संख्या एसटी-3/2026 के तहत उ0नि0 राजेश दूबे को चौकी प्रभारी भवनियापुर खुर्द थाना इटियाथोक, सुदेश कुमार को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना इटियाथोक, जगन्नाथ यादव को थाना कोतवाली नगर, कमलेश सिंह यादव को कर्नलगंज, मोहम्मद अहमद अंसारी व अयोध्या प्रसाद को मोतीगंज, ओंकार यादव को महिला थाना, गोपाल तिवारी व शारदा बख्श सिंह को खरगूपुर, रामभवन यादव व जयशंकर सिंह को धानेपुर, राजकुमार सिंह व जयप्रकाश व रामलाल सिंह को कोतवाली देहात व महिला थाना सहित कुल 30 दरोगाओं को नई तैनाती दी गई है। सभी प्रभारी निरीक्षकों / थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित उप निरीक्षकों को तत्काल प्रस्थान कराकर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में लौटती डाक से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *