प्रकृति को बचाने के एकमात्र विकल्प वृक्षारोपण ’ नारे को किया चरितार्थ

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

प्रकृति को बचाने के एकमात्र विकल्प वृक्षारोपण ’ नारे को किया चरितार्थ

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज के सदस्यों द्वारा ‘प्रकृति को बचाने के एकमात्र विकल्प वृक्षारोपण ’ नारे को किया चरितार्थ करते हुए वृहत् वृक्षारोपण कार्यक्रम उर्दू बाजार स्थित महादेव शक्ति धाम ,रामलीला मैदान चौराहा में अशोक , आम, पीपल, नीम, मौलश्री, बरगद आदि के छायादार सहित आर्नामेंटल प्लांट्स के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पुराने वृक्षों की देखभाल की गई जिसमे सभी लायन साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ज़ोन चेयरपर्सन लायन विष्णू सहाय ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और वायुमंडल में फैले प्रदूषण को कम करें जिससे हमें सांस लेने के लिए शुद्ध वायु मिल सके। लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष लायन धर्मेन्द्र सेठ ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि हमें संकल्प लेना है कि हम धरती की हरियाली को बढ़ाएंगे। संस्थपाक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह रानू ने अपील किया कि हमें पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा करना है। इस अवसर पर जयकृष्णा साहू, विनय बरौतिया, अतुल सिंह, देव आनन्द, संजय बैंकर, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव , डा. सतीश सिंह, सर्वेश गुप्ता, हाफिज शाह, रत्नेश जी आदि उपस्थित रहे। अन्त में संयोजक देवेश ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *