प्रदेश में दूसरे स्थान पर आईं जूली

प्रदेश में दूसरे स्थान पर आईं जूली
डी.फार्मा राज्य स्तरीय परीक्षा में टीआरसी कॉलेज का बढ़ाया मान
फोटो-09
बाराबंकी। टीआरसी महाविद्यालय, सतरिख की मेधावी छात्रा जूली देवी ने डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्मा) की राज्य स्तरीय परीक्षा में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक डॉ. रंजन मिश्र, फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. रविशंकर त्रिपाठी और फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ. उबैद ने जूली देवी को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जूली की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। प्रदेश स्तरीय परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करना संस्थान के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *