नयापुरा श्री राम बारात कमेटी के सदस्य हुए सम्मानित 

 

नयापुरा श्री राम बारात कमेटी के सदस्य हुए सम्मानित

प्रयागराज। राष्ट्रीय युवा परिषद की ओर से रविवार को करेली के नयापुरा स्थित एक गेस्ट हाउस में श्री राम बारात कमेटी के सम्मानित सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि करेली के नयापुरा क्षेत्र में हर साल श्री राम बारात धूमधाम से निकलती है मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन के लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी राम बारात को निकलते हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय युवा परिषद के पदाधिकारी का भी आभार जताया। इस मौके पर श्री राम बारात कमेटी के सम्मानित होने वाले सदस्यों में कौशल सिंह, विजय सिंह, कमल सिंह, काजू, सुभाष कुशवाहा, डीके जायसवाल, एसपी श्रीवास्तव, पुनीत वर्मा, आर,एन मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *