प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में एकदिवसीय धरने का आयोजन

प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में एकदिवसीय धरने का आयोजन

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में एकदिवसीय धरने का आयोजन हुआ।जिसे वापस लेने सहित सात सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी बीकापुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपा गया।धरने पर हुई सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक में मयाराम वर्मा ने कहा सरकार पूरे देश को निजी कंपनियों के हाथों में गिरवी रखना चाह रही है।और उन्हीं कंपनियों द्वारा मुनाफाखोरी कराने के लिए स्मार्ट मीटर लगाया गया है।जो जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। आंदोलनकारी नेताओं ने धमकी भी दी वापस नहीं हुआ तो उखाड़ कर उसे विद्युत विभाग के हवाले कर दिया जाएगा।बीकापुर तहसील परिसर में मौजूद शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित धरने की अध्यक्षता अशोक कुमार यादव संचालन शेर बहादुर शेर ने किया।धरने को संबोधित करने वालों में वामपंथी नेता शेख मोहम्मद इशहाक, चंद्रभान पटेल, राम तिलक वर्मा ,कमला प्रसाद बागी आशीष पटेल, इंदल निषाद, सुनीता प्रजापति, विश्वास राणा ,अवध राम यादव ,राजकुमार, मोहम्मद मोहम्मद हारून ,सुभाष सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया। धरने के दौरान उप जिलाधिकारी बीकापुर श्रेया के साथ एसडीओ विद्युत, नायब तहसीलदार रामखेलावन ने पहुंचकर धरना स्थल पर सात सूत्रीय मांग पत्र लिया और।समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर वापसी के अलावा छुट्टा जानवर से निजात दिलाने ,गैस सिलेंडर के बढे दाम, एम एस पी की गारंटी के साथ क्षेत्र में आंधी तूफान से हुए जनधन के हानियो में तत्काल राहत दिलाने की मांग की गई। धरना स्थल पर राममिलन प्रजापति, मोहम्मद आजाद, संतराम ,अर्जुन यादव, आरती, चंपा, बासमती ,किस्मता, अजय वर्मा युवराज यादव सहित विभिन्न ग्रहों के सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *