फीनिक्स पलासियो का ब्यूटी एडिट बना लखनऊ का सबसे बड़ा ब्यूटी और ग्लैमर उत्सव

फीनिक्स पलासियो का ब्यूटी एडिट बना लखनऊ का सबसे बड़ा ब्यूटी और ग्लैमर उत्सव

 

देश और दुनिया के बड़े ब्यूटी ब्रांड्स ने एक ही जगह दिखाए नए ट्रेंड और प्रोडक्ट्स

 

हेयर, स्किनकेयर और मेकअप से जुड़े लाइव सेशन और एक्सपर्ट्स की सलाह ने लोगों को किया आकर्षित

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ।फीनिक्स पलासियो, लखनऊ में आयोजित ब्यूटी एडिट को शहर के लोगों का शानदार साथ मिला। इस खास आयोजन में ब्यूटी और वेलनेस से जुड़े कई बड़े ब्रांड एक ही छत के नीचे आए। यहां लोगों को लग्जरी स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर और के ब्यूटी की नई रेंज और ट्रेंड्स को करीब से जानने और समझने का मौका मिला।

 

इस आयोजन में सेफोरा, किको मिलानो, कामा आयुर्वेद, गीतांजलि सैलून, नायका लक्स, मैक और डायसन जैसे बड़े ब्रांड शामिल हुए। लोगों ने प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट्स देखे, नए प्रोडक्ट्स आजमाए और ब्यूटी एक्सपर्ट्स से सीधे बातचीत की।

 

कार्यक्रम की खास बात ब्यूटी एक्सपर्ट्स द्वारा आयोजित अलग अलग सेशन और मास्टरक्लास रही। गीतांजलि सैलून ने हेयर वर्कशॉप में नए हेयर स्टाइल, बालों की देखभाल और बदलते ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी। वहीं कामा आयुर्वेद ने स्किनकेयर और मेकअप से जुड़े सेशन आयोजित किए, जिनमें लोगों को उनकी त्वचा के अनुसार सही देखभाल और ब्यूटी रूटीन अपनाने की सलाह दी गई।

 

इस दौरान लोगों ने अलग अलग प्रोडक्ट्स का अनुभव किया, अपनी जरूरत के अनुसार सलाह ली और ब्यूटी विशेषज्ञों से बातचीत की। यहां उन्हें दुनिया भर के नए ब्यूटी ट्रेंड्स और प्रीमियम ब्रांड्स के नए प्रोडक्ट्स के बारे में भी जानकारी मिली।

 

इस मौके पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा, फीनिक्स पलासियो हमेशा अपने ग्राहकों के लिए कुछ नया और यादगार करने का प्रयास करता है। ब्यूटी एडिट के माध्यम से हमारा उद्देश्य एक ही मंच पर प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स, विशेषज्ञों और दुनिया के नए ब्यूटी ट्रेंड्स को लोगों तक पहुंचाना था। लखनऊ के लोगों से मिले शानदार सहयोग ने इस आयोजन को बड़ी सफलता दिलाई है। आने वाले समय में भी हम ऐसे कई नए और रोचक अनुभव अपने ग्राहकों के लिए लेकर आएंगे।

 

ब्यूटी एडिट की सफलता के साथ फीनिक्स पलासियो ने एक बार फिर खुद को लखनऊ के प्रमुख लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में मजबूत किया है, जहां लोगों को शॉपिंग के साथ साथ ब्यूटी, फैशन, वेलनेस और लग्जरी से जुड़े खास अनुभव भी मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *