बस स्टेशन पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

बस स्टेशन पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

 

सुल्तानपुर। आप सभी के सहयोग एवं अपने स्टॉफ के साथ मिलकर स्वशासी मेडिकल कॉलेज का संचालन अच्छी तरह किया जायेगा। हम सभी के साथ बैठकर महाविद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाओं का विस्तार कर रहे है। केवल रेफरल केंद्र न रहकर हर तरह का इलाज हो यह हमारा प्रयास है। उक्त बातें स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह ने रोडवेज पर बोलते हुय कहा। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देश पर जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी सुल्तानपुर एव प्रताप सेवा समिति के सहयोग से बस स्टेशन पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने शिविर की प्रशंशा करते हुय कहा कि छोटे छोटे शिविर लगते रहना चाहिए आयोजकों को बहुत बहुत साधुवाद। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र ने अपने सभी चालक परिचालक से जाँच कराने का अनुरोध किया।हम स्वस्थ रहेंगे तभी काम कर पाएंगे,स्वास्थ्य शिविर में एच आई बी, वी डी आर एल, एस टी आई, टी बी की जाँच निःशुल्क की जा रही है। 60लोगों के खून की जाँच की गई जिसमें 7 एस टी आई ,एक एच आई बी के संदिग्ध मरीज पाए गए। स्वास्थ्य शिविर का संचालन संस्था सचिव विजय विद्रोही ने एवं अतिथियों का स्वागत जय प्रकाश ने किया।रोडवेज के कर्मचारियों के लिये लगाए गए शिविर में ड्रॉ अफसार, सत्यनारायण सिंह, सीमा श्रीवास्तव, अर्चना दुबे, अर्चना सिंह, पारो गुप्ता, वेद प्रकाश, दीप शिखा, रामसुमिरन, पंकज तिवारी लक्ष्मी सोनी, सपना पाठक, सुमित्रा उपाध्याय, इरफाना,राज पांडेय रोडवेज के अजय सिंह एव बस डिपो इंचार्ज मनीषा त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *