बाढ़ में उखड़ी सांडा अस्पताल की सड़क, गड्ढों में फंस रहीं एंबुलेंस

बाढ़ में उखड़ी सांडा अस्पताल की सड़क, गड्ढों में फंस रहीं एंबुलेंस

– 500 मीटर लंबे मार्ग की मरम्मत की मांग, पंचायत सचिव ने जल्द काम कराने का दिया आश्वासन

फोटो-06

सांडा/सीतापुर। बाढ़ के पानी के तेज बहाव और लंबे समय तक जलभराव ने सांडा चौराहे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाली करीब 500 मीटर लंबी सीसी सड़क की हालत बदतर कर दी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसी मार्ग से मरीजों को लाने और ले जाने वाली एंबुलेंस दिन-रात गुजरती हैं। गड्ढों के कारण एंबुलेंस चालकों को परेशानी होती है और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ता है। वहीं, मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। क्षेत्रवासी रामकृष्ण दीक्षित, दिनेश सिंह, सरोज भार्गव, राजेश शुक्ला, उपेंद्र सिंह, रामू राजवंशी, दिवाकर सिंह, प्रभाकर, नीरज श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, राजाराम गुप्ता और ओम प्रकाश भार्गव ने बताया कि करीब छह माह पहले जिलाधिकारी इसी मार्ग से अस्पताल का निरीक्षण करने आए थे। उस समय उनके आने से एक सप्ताह पहले सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराई गई थी। अब बाढ़ के बाद सड़क फिर बदहाल हो गई है। ग्रामीणों ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सांडा के पंचायत सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाए

गी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *