बारिश का कहर, गहरी नींद में सोया था परिवार, ढ़ह गया मकान
बाल-बाल बचें लोग, घर-गृहस्थी का सामान हुआ नष्ट
मीरजापुर। जिले के हलिया विकास खंड क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है। आलम यह है कि जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाने के साथ इंसानों के साथ ही साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो उठें है। वहीं दूसरी ओर मकानों के गिरने का भी सिलसिला जारी है। मंगलवार की देर रात क्षेत्र के अमदह गांव निवासी विनय कुमार पुत्र मोहन लाल का कच्चा मकान ढ़ह गया जिसकी जद में आकर घर गृहस्थी का सारा सामान जहां नष्ट हो गया है वहीं उनके सामने रहने खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
परिजनों के मुताबिक संयोग अच्छा रहा है कि कोई चपेट में नहीं आया है अन्यथा एक बड़ा हादसा होने से कोई टाल नहीं सकता था।

