बारिश में भरभरा कर गिरा 2 घर, गृहस्थी का सामान और अनाज दबा; बेघर हुआ परिवार

बारिश से संबंधित
बारिश में भरभरा कर गिरा 2 घर, गृहस्थी का सामान और अनाज दबा; बेघर हुआ परिवार
मड़िहान, मीरजापुर। थाना संतनगर क्षेत्र के ग्राम सभा बनकी में लगातार हो रही बारिश के चलते 2 परिवारों का पूरा कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में घर के अंदर रखा अनाज, जरूरी सामान और गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दब गया। संयोग अच्छा रहा है कि कोई चपेट में नहीं आया है।
प्रभावित परिवार की हादुरी निशा पत्नी शब्बीर के सामने अब सबसे बड़ी समस्या रहने और खाने की है। मकान गिरने के बाद परिवार के पास न तो रहने के लिए छत बची है और न ही कोई दूसरा मकान, जहां परिवार सुरक्षित रह सके। लगातार बारिश के बीच परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। घर गिरने से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी दब गया, जिससे खाने-पीने और रात गुजारने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने, राहत सामग्री उपलब्ध कराने और रहने के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है। पूरा घर गिरने के बाद यह परिवार आखिर जाए तो जाए कहां? बारिश के इस दौर में प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मदद की उम्मीद है।
आफत की बारिश ने वृद्ध महिला की ली जान, मकान का दीवार बना मौत की वज़ह, गांव में मचा हाहाकार
मीरजापुर। जिले में बारिश से विभिन्न हिस्सों में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है तो वहीं मकान का दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया कला गांव में मंगलवार की रात में भारी बारिश के बीच एक कच्चे मकान का दीवार भर भराकर गिर गया। जिससे दीवार के मलबे के नीचे दबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस सहित राजस्व विभाग को दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध सुभागी देवी पत्नी स्वर्गीय गंभीर पाल अपने कच्चे मकान में चारपाई पर लेटी थी, की तभी बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे वृद्ध महिला मलबे के नीचे दब गयी। मकान गिरने की आवाज सुनकर घर के अंदर से आई बहू मंजू ने बाहर आ कर हो-हल्ला मचाने लगी तो शोर सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंच कर मलवे से वृद्ध महिला को बाहर निकाल उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जा रहे थे कि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों ने क्षेत्रीय लेखपाल को भी घटना की जानकारी दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की कच्चे मकान की दीवार बारिश के कारण गिरने से मलबे के नीचे दबने से वृद्ध महिला की मौत हुई है। परिजनों के सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *