“बालों के माध्यम से दवा संचार” पर प्रस्तुति दे बढ़ाया देश का मान
श्रीलंका में शोध पत्र प्रस्तुत कर लौटे डॉ. आशीष वर्मा
प्रयागराज। प्रयागराज का नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन करते हुए नैनी स्थित सूरज देवी मेमोरियल होम्योपैथिक अस्पताल एवं ड्रग ट्रांसमिशन रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. आशीष वर्मा (एमडी होम्यो.) पुत्र डॉ. विजयपाल वर्मा निवासी चांदपुर सलोरी काटजू की बाग, श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शोध सम्मेलन में अपना शोध पत्र सफलता पूर्वक प्रस्तुत कर स्वदेश लौट आए हैं।
बताते चलें कि, श्रीलंका की प्रतिष्ठित संस्था ‘सबुद्धि’ के अध्यक्ष डॉ. थमीरा मूंजू के आधिकारिक निमंत्रण पर आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में डॉ. आशीष वर्मा ने अपने अभिनव शोध विषय “होम्योपैथी में बालों के माध्यम से दवा संचार द्वारा असाध्य रोगों का इलाज” पर ओरल प्रेजेंटेशन (मौखिक प्रस्तुति) दी और अकादमिक चर्चा में भाग लिया।
श्रीलंका के स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया कोलंबो में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय समागम में विश्वभर से आए प्रसिद्ध शोधकर्ताओं और चिकित्सा विद्वानों ने भाग लिया।
होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में बालों के माध्यम से दवा पहुंचाने की इस ,वैज्ञानिक और प्रभावी खोज की अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भूरी-भूरी प्रशंसा की गई, जो न केवल प्रयागराज बल्कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश और भारतवर्ष के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। स्वदेश लौटने पर निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा, जिला आईटी संयोजक भाजपा शुभम सिंह, राकेश भारती, नीलू शुक्ला सहितपरिजनों, चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. आशीष वर्मा का ज़ोरदार स्वागत किया और उन्हें इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाई दी।
26 नवम्बर को लखनऊ श में बीएसपी का रिकार्ड तोड़ेगी आसपा
प्रयागराज से महारैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु हजारों की संख्या में निकलेंगे समर्थक
प्रयागराज। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में बहुजन कारंवा अब तूफानी रफ्तार पकड़ चुका है।
आज़ाद समाज पार्टी को ज़मीन पर दिन-रात मजबूत करने वाले पूर्व जिला प्रभारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज यमुनापार स्थित तहसील बारा करछना में निकाली जा रही संविधान पदयात्रा में ऐसी हुंकार भरी कि विरोधियों की नींद उड़ गई।
उन्होंने बताया कि उनके इस आह्वान पर हज़ारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की लहर चल रही है. सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की कार्यप्रणाली, उनकी संघर्षशील नीति और बेबाक तेवरों से प्रभावित होकर बीएसपी, भाजपा और सपा के सैकड़ों बूथ अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्षों में आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए और 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली महारैली यूपी की राजनीति का नया टर्निंग पॉइंट साबित होगी।

