बीएसए कर्मियों द्वारा आयोजित हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
फोटो
अयोध्या।बड़े मंगलवार पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जगह-जगह भक्त जनों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जहां पर दोपहर से ही देर रात तक हनुमान जी के प्रसाद के लिए भक्तों की भारी संख्या में भीड़ देखी गई।इसी कड़ी में बीएसए कार्यालय के कर्मियों की ओर से भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इसका शुभारंभ बीएसए लालचंद ने बजरंगबली के चित्र पर दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया।बताते चले इससे पहले कार्यालय परिसर में सुंदर कांड का भी आयोजन हुआ।भंडारे मे भारी संख्या में श्रद्धालु बजरंगबली के प्रसाद को ग्रहण करते हुए दिखाई दिए। इस मौके पर पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक,भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,एडी बेसिक/डीआईओएस अंबेडकर नगर कौस्तुभ कुमार सिंह के साथ-साथ गया प्रसाद तिवारी,विष्णु प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार,शितांशु,विकास कमल सिंह, रितु दुबे,धीरज,अवधेश कुमार पांडे,
एसआरजी डाक्टर अम्बिकेश त्रिपाठी,अंकुर सिंह,मुकुल, आदर्श, विमलेंद्र मिश्रा,कृपाराम, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह के अलावा बीएसए, एडी बेसिक, डीआईओएस, जेडी,डीडीआर ऑफिस के समस्त स्टाफ व कर्मी मौजूद र
हे।।

