राकेश कुमार पाण्डेय ने संभाला डिप्टी डायरेक्टर (माध्यमिक शिक्षा) के रुप मे कार्यभार 

राकेश कुमार पाण्डेय ने संभाला डिप्टी डायरेक्टर (माध्यमिक शिक्षा) के रुप मे कार्यभार

 

फोटो पीपी

 

अयोध्या।एक महीने से खाली चल रही डिप्टी डायरेक्टर अयोध्या मंडल(माध्यमिक) की कुर्सी फिर आबाद हो गई।बताते चलें कि डीआईओएस लखनऊ रहे राकेश कुमार पांडे पदोन्नति पाक डिप्टी डायरेक्टर (माध्यमिक शिक्षा) अयोध्या मंडल के रूप में अपना कार्यभार मंगलवार को ग्रहण किया।इससे पहले उन्होंने हनुमानगढी तथा राम मंदिर जाकर दर्शन पूजन करने के पश्चात हुए शिक्षा भवन आकर डिप्टी डायरेक्टर अयोध्या मंडल के रूप में पदभार संभाला।उन्होंने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना तथा शिक्षकों और छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखना उनकी प्रथम प्राथमिकता है।बताया कि माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार,विद्यालयों कार्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने को प्राथमिकता बताया।उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनाया जाएगा,जिससे विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य मिल सके।बताया कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बने”— इसी उद्देश्य के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग में नए सुधारों की उम्मीद जगी है। शिक्षा में सुधार के लिए”विद्यालयों में नियमित निरीक्षण, शिक्षकों की जवाबदेही तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। उनके आगमन पर डीआईओएस डॉक्टर पवन कुमार तिवारी, वित्त एवं लेखा अधिकारी अनुपम कुमार, प्रदीप कुमार के अलावा अन्य कॉलेजों के प्रधानाचार्य तथा डीडीआर, जेडी, डीआईओएस कार्यालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बुके देकर उनका स्वागत कि

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *