बीएसए ने नामांकन शून्य वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों सहित सभी कर्मियों का रोका वेतन

बीएसए ने नामांकन शून्य वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों सहित सभी कर्मियों का रोका वेतन

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।पिछले दिनों बीएसए लाल चंद्र ने जिले के कई प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूलों में ताबड़तोड़ निरीक्षण किया इस दौरान जहां पर उन्हें कमियां दिखाई दी वहां पर तैनात प्रधानाचार्यो,अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन जिले के 61 स्कूलों में बच्चों का नामांकन शून्य रहा जिसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए लालचंद ने इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य शिक्षक तथा अन्य स्टाफ के वेतन अगले आदेश तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को रोकने के निर्देश दिए हैं और दो दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए।बताया कि जनपद के 61 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 और कक्षा-6 में नामांकन शून्य पाया गया है।जांच में सामने आया कि 113 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 में एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ।जबकि 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-6 में प्रवेश शून्य है। इसके अलावा 6 ऐसे विद्यालय भी मिले हैं, जहां दोनों कक्षाओं में एक भी छात्र नहीं है।बताया कि समीक्षा में यह भी सामने आया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और स्टाफ द्वारा नामांकन बढ़ाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए।बताया कि पूर्व में भी सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्याओं तथा शिक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि वे सभी अपने अपने स्कूलों में बच्चों के नामांकन बढ़ाएं। लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं दिखा।मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है।जिन विद्यालयों में नामांकन शून्य है, वहां के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर पर समीक्षा कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें और नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएं।इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अब शिक्षा विभाग नामांकन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।आने वाले दिनों में ऐसे विद्यालयों पर और सख्त कार्रवाई हो सकती

है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *