बीएसए ने सौपा दो बीईओ को अतिरिक्त प्रभार
अयोध्या।बीकापुर और मया में खंड शिक्षा अधिकारियों के प्रमोशन से खाली पदों पर बीएसए लाल चंद्र ने दो खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है।इस संबंध मे बीएसए लाल चंद्र ने बताया कि तारुन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत कुमार को बीकापुर और पूरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रयाजुद्दीन को मया का प्रभार सौपा गया है।

