बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने निभाया अपना वादा

बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने निभाया अपना वादा

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।भारत पाकिस्तान युद्ध 1965 में भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुए रहीमपुर बदौली निवासी वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी के सम्मान में बसहा रतनपुर चौराहा पर शहीद स्मृति द्वार को बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने बनवाकर किया शहीद को नमन वहीं सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर बदौली निवासी भारत पाकिस्तान युद्ध 1965 में भारत माता की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी के सम्मान में बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने अपनी निधि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बसहा रतनपुर चौराहा पर शहीद स्मारक के पास शहीद द्वार बनवा करके हजारों लाखों वीर बलिदानियों का सम्मान बढ़ाया है।हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी वर्ष 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे । लेकिन वर्ष 1965 को शहीद होने के बाद से अभी तक 60 वर्ष से अधिक समय बीत गया । किसी भी जनप्रतिनिधि ने शहीद देवी प्रकाश सिंह जी के सम्मान में शहीद स्मृति द्वार नहीं बनवाया था।लेकिन 20 जुलाई 2025 को जब शहीद देवी प्रकाश सिंह जी के सम्मान में बसहा रतनपुर चौराहा पर बस स्टाप सेवा का हजारों लोगो की मौजूदगी में वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी की पत्नी वीर नारी फूलपती देवी जी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह जी ने बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान जी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू आदि समेत काफी संख्या में लोगो की मौजूदगी में भव्य शुभारंभ किया था तो शहीद परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान जी ने वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी के सम्मान में शहीद स्मृति द्वार बनवाने की घोषणा की थी।उसी कड़ी में आज नौ मई को जब देश के लाखों लोग महाराणा प्रताप जी की जयंती मना रहे थे तो बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान जी ने भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुए उन सभी सपूतों का नमन करते हुए वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह के सम्मान में बसहा रतनपुर चौराहा स्थित शहीद स्मारक के पास शहीद स्मृति द्वार को देश के इस सपूत की याद में बनवा कर पूर्ण रूप से समर्पित किया।इस नेक कार्य के लिए वीर चक्र विजेता हवलदार शहीद देवी प्रकाश सिंह जी की पत्नी वीर नारी फूलपती देवी,शहीद के भतीजे राम अचल सिंह राम प्रताप सिंह भानु प्रताप सिंह आशीष सिंह उर्फ पंकज सिंह विपिन सिंह,धर्मपाल सिंह समेत सभी परिवारजनों की तरफ से और सभी क्षेत्र वासियों की तरफ से बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान जी को बहुत बहुत बधाई दी गई ।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल सिंह ने बताया कि हमारा शहीद परिवार इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान के प्रति आजीवन आभारी रहेगा।इस अवसर पर शहीद परिवार की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल सिंह ने बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान जी का बहुत बहुत आभार जताया और सभी परिवारजनों की तरफ से बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान को बधाई दी है । इस अवसर पर काफी संख्या में लोगो की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *