हजरत ख्वाजा सूफी हरदिल अजीज शाह का 20 वा उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया जा रहा

हजरत ख्वाजा सूफी हरदिल अजीज शाह का 20 वा उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया जा रहा

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या के बछड़ा सुलतानपुर स्थित रेलवे लाइन के पास हज़रत ख्वाजा सूफी हरदिल अज़ीज़ शाह का 20वां उर्स हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। वही हजरत ख्वाजा सूफी हरदिल अजीज शाह मजार के सज्जादा नसीन चांद मियां हर दिल अजीजी ने बताया कि इस 20 वां उर्स मुबारक के अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम 7 मई से शुरू हुआ जो पहले दिन सुबह कुरान खानी और शाम मे मिलाद शरीफ, और सरकारी चादर पेश किया गया। 8 मई को सहादतगंज बुचनीगंज से सूफी शकील व सूफी साबिर अली के नेतृत्व में चादर की शोभा यात्रा निकली जो शहर के प्रमुख चौराहे होते हुए बछड़ा सुलतानपुर मे हर दिल अजीज शाह की मजार पर पहुंच कर विशाल चादर पेश की गई। जिसमे हज़ारो की संख्या में उनके चाहने वाले व मुरीद मौजूद रहे। इस अवसर पर फतिया खानी के साथ देश में अमन चैन खुशहाली तरक्की की दुआ मांगी गई। और प्रदेश के मशहूर कव्वाल अरशद कमली सूफियाना कव्वाली कर सूफ़ी कलाम पेश कर आए हुए जायरीनो का मन मोह लिया। 9मई को लंगर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी धर्म के लोग सम्मिलित होंगे और लंगर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। और 10 मई को संदल गुसल के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर मजार के सज्जादा नसीन चांद मियां हर दिल अजीजी ,पिरानी हाशमी बेगम,सूफी शकील अहमद,सूफी साबिर अली, विवेक मनचंदा,मनोज, मुजम्मिल, हाफ़िज़,आदि अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *