बैठक में उठाया बाई का बाग दुर्गा पूजा की सुरक्षा का मुद्दा 

बैठक में उठाया बाई का बाग दुर्गा पूजा की सुरक्षा का मुद्दा

प्रयागराज। जिला पंचायत भवन में आयोजित दशहरा दुर्गा पूजा के सकुशल संपादन के लिए बैठक में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर पुलिस डीसीपी अजय, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम सिटी समस्त सर्किल एसीपी,

थानाध्यक्ष पीस कमेटी के अध्यक्ष चांद मिया ,रघुनाथ द्विवेदी, जिला अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष

संतोष श्रीवास्तव, सिविल डिफेंस से रौनक गुप्ता, दुर्गा पूजा बारवारी के अध्यक्ष सचिव, पार्षद गण, व्यापारी संगठनों, राम दल के पदाधिकारी,की उपस्थिति में दुर्गा पूजा का प्रतिनिधित्व करते हुए समस्याओं यातायात पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।

इसके तत्काल निवारण ही मांग की ताकि कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई अनहोनी, दर्दनाक घटना प्रयागराज में कहीं पर भी न हो, उसके लिए पूरी तैयारी, अलर्ट, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, निकास द्वार, प्रवेश द्वार ,अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था का पुनर्वालोकन करके प्रशासन और कमेटीयों के सामंजस्य से सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श मार्गदर्शन,सलाह का आदान प्रदान किया गया।

बाई का बाग दुर्गा पूजा

के जनसंपर्क अधिकारी लालू मित्तल ने अधिकारियों

से बैठक में यातायात पुलिस, पर्याप्त संख्या में पुलिस के महिला और पुरुष जवान के डिप्लॉयमेंट की मांग की और बताया कि बाई का वाग क्षेत्र में 50 m की दूरी पर दो दुर्गा पूजा ÷ रामबाग बारवारी और नेता नगर दुर्गा पूजा कमेटी होने के कारण भीड़ का दबाव अत्यधिक रहता है। हमारे पूजा पंडाल से लगातार यह एनाउंसमेंट घोषणा की जाती है कि प्रवेश द्वार से प्रवेश करें और निकास द्वार से निकले, एक जगह पर खड़े न रहे , चलते फिरते रहे रहे। फिर भी खाकी वर्दी का एक अपना रौब होता है जिसका विकल्प हमारे वॉलंटियर या निजी सुरक्षा गार्ड नहीं हो सकते।

पुलिस ये कहने पर आम जनता उसको कानूनी रूप से अनुसरण करती

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *