विधान परिषद व विधानसभा चुनाव में सपा होगी चारों खाने चित्त- केशव

विधान परिषद व विधानसभा चुनाव में सपा होगी चारों खाने चित्त- केशव

सपा की गुंडागर्दी माफियागिरी वापस नहीं आने वाली: केशव

प्रयागराज। रविवार को प्रयागराज प्रवास पर आये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 2026 के विधान परिषद व 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा चारों खाने चित्त होगी।

उन्होंने कहा कि इन दोनों चुनावों के परिणामों में हारने के बाद सपा बहादुर अखिलेश यादव द्वारा आरोपों का दौर शुरू होगा कि ईवीएम खराब था। भाजपा ने शासन प्रशासन का दुरुपयोग किया आदि आदि और दोष देंगे बुराई करेंगे। लेकिन अखिलेश यादव यह जान लें कि अब प्रदेश में सपा की गुंडागर्दी माफियागिरी वापस नहीं आने वाली। डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 तक ही नहीं 20247 तक प्रदेश व देश की सरकार में रहेगी और विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगी।

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाये जाने के प्रश्न पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुखद हादसा है। पीड़ित लोगों के साथ पूरे उत्तर प्रदेश की संवेदना है। घटना के बाद हताहत लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह भी रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। इससे पहले वहां के मुख्यमंत्री पहुंच चुके हैं। विपक्ष को ऐसी घटनाओं पर गन्दी राजनीति करता है। लखनऊ में माफ़िया अतीक अहमद के रावण के रूप में पोस्टर लगने व विपक्ष द्वारा भाजपा पर पोस्टर लगाए जाने के आरोप के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि अतीक अहमद जैसे अपराधी माफ़िया का पोस्टर लगाने की भाजपा को कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि अतीक अहमद अल्ला को प्यारे हो गये हैं।

इससे पहले बमरौली एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत अभिनंदन किया। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी अनूप गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, आनंद सोनकर, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेंद्र मिश्र, अनुज कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, सुबोध सिंह, वरुण केसरवानी, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, राजेश गोंड आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *