बैठक में व्यापारियों ने मांगा समस्याओं का समाधान और सुरक्षा 

बैठक में व्यापारियों ने मांगा समस्याओं का समाधान और सुरक्षा
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक आयोजित
प्रयागराज। एडीएम सिटी नगर  सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें प्रयागराज जनपद के व्यापार मंडलो के प्रतिनिधि एवं व्यापारीगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ उनकी समस्याओं एवं समाधानों पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बैठक में व्यापारियों के द्वारा जाम, पार्किंग व्यवस्था, दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने सहित अन्य विषयों पर दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को सम्मिलित करते हुए उनके निस्तारण के सम्बंध में सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापारियों को समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला व्यापार बंधु समिति के सदस्य नटवर लाल भारती के अलावा जीएसटी विभाग के अधिकारीगणों के अलावा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *