भाकियू ने एसडीएम को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
सोहावल-अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ने वृहस्पतिवार को तहसील परिसर में मासिक पंचायत कर तहसील अध्यक्ष प्रेम शंकर वर्मा की अध्यक्षता में किसान समस्याओं को लेकर पांच बिंदुओं का ज्ञापन आई ए एस/ उप जिलाधिकारी आदित्य विक्रम अग्रवाल को सौंपा। पंचायत का संचालन वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने किया। उप जिलाधिकारी ने पंचायत में बैठ कर बिंदुवार चर्चा की और बताया कि बे मौसम बरसात आंधी तूफान से किसानों की फसल लगभग 60ः चौपट और बर्बाद हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों के घर भी छतिग्रस्त हो गए हैं। क्षेत्र में जांच करवा कर पात्र व्यक्तियों को मुआवजा दिलवाया जाए, सोहावल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग की रोस्टिंग और कटौती से रात भर किसान वा स्कूली बच्चे परेशान रहते हैं। शेड्यूल के हिसाब से 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाए, क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशु हिंसक सांड़ों द्वारा किसान की फसल को चौपट किया जा रहा हैं। झुंड के झुंड रोड पर बैठे नजर आते हैं। राहगीर बाइक सवार तमाम लोग इनके द्वारा चोटिल हो चुके हैं। कई लोगों की क्षेत्र में जान भी चली गई है। प्रशासनिक लोग इस मुद्दे पर फेल नजर आ रहे हैं। झूठी रिपोर्ट भेजते हैं और बताते हैं कि हमने सबको पकड़वाकर गौशाला भेजवा दिया है। क्षेत्र में सर्वे करवा कर हिंसक सांड़ों और आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजवाया जाए, ग्राम सभा कलफरपुर में केशरी प्रसाद वर्मा के घर के सामने से मंशा राम के घर के सामने तक रोड बनवाया जाए, छूटे हुए पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बनवाया जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में बनी हुई घरौनी को कैंप लगवा कर तत्काल बटवाया जाय, उप-जिलाधिकारी ने पंचायत में बैठकर किसानों की बात सुनीं और बताया कि तहसील की समस्या का निस्तारण एक सप्ताह में कर दिया जायेगा। बाकी समस्याओं का निस्तारण विभाग में लेटर देकर करवा दिया जायेगा। पंचायत में मौजूद लोगों में आर एस सरोज, आसमा निशा, मंशा राम यादव, समोराज, राम नेवल, जवाहर लाल तिवारी, लल्लू राम, राजू निषाद, श्रीमती लालमति, रामा देवी आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

