मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

सोहावल-अयोध्या। मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के तहत जागरूक करने के लिये टीम महिला उप निरीक्षक अल्का यादव, महिला, महिला आरक्षी दीक्षा यादव ,आरक्षी अमरेश यादव द्वारा फैज ए आम स्कूल थाना रौनाही जनपद अयोध्या में पहुंचकर मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण वह शारदीय नवरात्रि में चल रहे मिशन के तहत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व बहू बेटी सम्मेलन किया। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावरलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, व 1930 साइबर अपराध सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना आदि के विषय में बताया गया एवं वर्तमान समय में चल रहे साइबर अपराध, जनधन खातों के दुरुपयोग, डिजिटल अरेस्ट आदि के विषय में जागरूक किया गया ।

 

मतदाता पुनरीक्षण अभियान 17 व 24 को, बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ

सोहावल-अयोध्या। आगामी 17 और 24 अक्टूबर को निर्वाचन क्षेत्र के हर बूथ पर क्षेत्र के बी एल ओ और चुनाव से संबंधित सभी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। शासन से जारी दिशा निर्देशों के क्रम में सभी बूथों पर फार्म 6 और 7 व 8 की उपलब्धता रहेगी। इन्ही फार्माे के जरिए नाम जोड़ना , घटाना अथवा संशोधन का कार्य किया जाएगा। अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता, महिला मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किये जाने को लेकर दिवस में प्राथमिकता दी जायेगी। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण विशेष कैंप दिवस के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधियों को अपने बी एल ए नियुक्त कर शासन के बीएलओ की मदद के लिए हर बूथ पर रहने वालों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। अधिकारियों द्वारा बूथों का निरीक्षण भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *