ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
भाजपा नेता के गनर ने खुद को मारी गोली मौत , पुलिस जांच में जुटी , मौत का कारण संदिग्ध
जौनपुर ,08 सितंबर बरसठी थाना क्षेत्र की बबुरी गांव में रविवार अल सुबह उस समय हड़कम मच गया जब भाजपा नेता मनोज सिंह के गनर रत्नेश प्रजापति ने अपने आप को खुद की कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। गली की आवाज सुनते ही उनकी सुरक्षा में तैनात है दूसरा सिपाही रजत पांडे व उनके कुक अवनीश शुक्ला ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल लिया है जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा व आने वाला अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी लिया। घटना वक्त भाजपा नेता फार्म हाउस पर मौजूद नहीं थे।
बताया जा रहा कि मनोज सिंह के फॉर्महाउस पर दो गनर रत्नेश प्रजापति व रजत पांडे गनर दोनों एक साथ रात में खाना खाकर सोए थे। रविवार सुबह रत्नेश प्रजापति
उठा और दिनचर्या के मुताबिक फ्रेस हुआ उसके बाद आकर बरामदे में बैठा । कुछ देर बैठने के बाद लगभग 7 से 8 के बीच में जहां बैठा था वहां से उठा और फॉर्महाउस के पीछे जाकर अपनी बंदूक से खुद को गोली मार लिया। रत्नेश मूलतः मऊ जनपद का रहने वाला है वह वर्ष 2018 में पुलिस सेवा में भर्ती हुआ था
मनोज सिंह को भाजपा ने 2020 में मल्हनी में उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा था। जहां पर सपा के लकी यादव ने उनको हराकर विधायक बने थे। उससे पहले उनकी पत्नी बरसठी की ब्लॉक प्रमुख थी। मनोज सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव लड़कर किया था।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह लगभग 6:00 बजे बरसठी थाना अंतर्गत भाजपा नेता मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति व आरक्षी रजत पांडे उनकी सुरक्षा में लगे हुए थे सुबह 6:00 मनोज सिंह के कुक अवनीश शुक्ला व आरक्षी रजत पांडे द्वारा सूचना दी गई की दूसरा उनके साथी रत्नेश प्रजापति अपने असलहे की सफाई कर रहा था कि दौरान गोली चल गई और उसके सर में गोली लगी है घायल हो गया है तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने उपचार के लिए घायल को जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस अधीक्षक व आलाअधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया गया है। फील्ड यूनिट की टीम मौके पर छानबीन कर रही है थाने पर भी आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है। घर वालों को सूचना दे दी गई है उनके आने पर नियम अनुसार पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

