भामाशाह की मूर्ति स्थापना से बढ़ेगा व्यापारियों का मान-सम्मान
महापौर गणेश केसरवानी को ‘व्यापारी रत्न सम्मान’
प्रयागराज। भामाशाह की भव्य मूर्ति स्थापना को लेकर महापौर गणेश केसरवानी एवं प्रयागराज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय, सिविल लाइंस में हुई। इस अवसर पर प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी एवं चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने महापौर गणेश केसरवानी को अंगवस्त्र भेंट कर ‘व्यापारी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया तथा भामाशाह की मूर्ति स्थापना की पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 29 जून को भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करना और महापौर द्वारा व्यापारियों की मांग पर भामाशाह की मूर्ति स्थापना की पहल करना व्यापारी समाज के मान-सम्मान को बढ़ाने वाला कदम है। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भामाशाह की मूर्ति स्थापना से उनके त्याग, दान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को सम्मान मिलेगा तथा नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा मिलेगी।
बैठक में नगर वरिष्ठ महामंत्री विजय केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष प्रियंक कुमार गुप्ता (अंशु), महानगर उपाध्यक्ष धीरज केसरवानी, जूही श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, आनंद कुमार टंडन, राम जी केसरवानी, अखिलेश केसरवानी, प्रशांत पांडेय, सुशील जायसवाल, अतुल जायसवाल, राजीव तिवारी, इंजीनियर विवेक गुप्ता, कमलेश यादव, अमित गुप्ता, संजीव मेहरोत्रा सहित अन्य पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

