भारतीय जनता पार्टी, एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा कारगिल विजय दिवस पर 527 दीपों से ‘शहीद स्मृति कार्यक्रम’ का आयोजन

 

 

भारतीय जनता पार्टी, एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा कारगिल विजय दिवस पर 527 दीपों से ‘शहीद स्मृति कार्यक्रम’ का आयोजन

 

लखनऊ, 26 जुलाई 2026।

 

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा स्मृतिका परिसर में ‘शहीद स्मृति कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा उनके अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन करना था।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) रहे। इस अवसर पर परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडेय के बड़े भाई श्री मनमोहन पांडेय जी का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं सैनिक सुनील जंग की माता श्रीमती बीना जंग एवं उनकी बहन का सम्मान श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी (माननीय महापौर) द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में मेजर जनरल मनीष कुकरेती (सेना मेडल), श्री आनंद द्विवेदी (अध्यक्ष, भाजपा लखनऊ महानगर), श्रीमती सुषमा खर्कवाल (माननीय महापौर), श्री नीरज बोरा (माननीय विधायक), श्री ओ.पी. श्रीवास्तव (माननीय विधायक), श्री प्रमोद शर्मा (सदस्य, कैंटोनमेंट बोर्ड), श्री पवन सिंह चौहान (सदस्य, विधान परिषद), श्री दिवाकर त्रिपाठी (सांसद प्रतिनिधि), श्री हेमंत दीक्षित (चेयरमैन, सेंचूरियन फाउंडेशन), जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनकी स्मृति में 527 दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। पूर्व सैनिकों का सम्मान तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत लेज़र शो कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

 

अपने संबोधन में डॉ. नीरज सिंह जी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा शहीदों के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित रक्षा अभ्यर्थियों में विशेष उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति का भाव देखने को मिला। उन्होंने राष्ट्रहित, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों, रक्षा अभ्यर्थियों एवं नागरिकों ने भारत के वीर सैनिकों के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और बलिदान पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का भावपूर्ण एवं रोमांचक अवलोकन किया। इस प्रस्तुति ने कारगिल युद्ध की गौरवगाथा को सजीव कर दिया तथा उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रभक्ति, गौरव और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना का संचार किया। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *