भारतीय जनता पार्टी ने सिद्वार्थ श्रीवास्तव को नियुक्त किया मीडिया प्रभारी

आयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अयोध्या मंडल सिद्धार्थ श्रीवास्तव  युवा मोर्चा महानगर मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सागर जी का दायित्व ग्रहण करने पर अभिनंदन अयोध्या के यशस्वी महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अपने आवास पर अंग वस्त्र पहना कर मिठाई खिलाकर एवं भगवान श्री राम की अलौकिक छवि प्रदान करके किया।यशस्वी महापौर से ऋषिकेश उपाध्याय  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं के आने से पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी और भविष्य में आने वाले चुनाव में लक्ष्य को प्राप्त करेगी, महापौर ने महानगर एवं जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना प्रेषित की।अयोध्या मंडल के मीडिया प्रभारी श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव  ने कहा कि पार्टी के द्वारा एक कार्यकर्ता को जो भी दायित्व प्रदान किया गया है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।सिद्धार्थ श्रीवास्तव  ने भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण  का दायित्व प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास पर पूरी तरीके से खरा उतरने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *