हरदोई।भारतीय स्टेट बैंक,शाखा शाहाबाद के प्रबंधक नवीन चन्द्र चौधरी ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक एक ऐसा संस्थान है जो जनता से धन जमा करता है और व्यक्तियों के साथ-साथ फर्मों को भी धन उपलब्ध कराता है।यह बैंक के प्राथमिक कार्य है। श्री चौधरी ने बताया कि वह अपने ग्राहकों को कई अन्य सेवाएं भी प्रदान करते हैं जैसे कि लॉकर सुविधा, धन का हस्तांतरण, ड्राफ्ट जारी करना आदि।
एसबीआई प्रबंधक ने कहा कि शाहाबाद शाखा में स्टाफ बहुत कम है।फिर भी ग्राहकों को कोई असुविधा न हो,इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है।बैंक में नकद निकासी और नकदी जमा करने का एक ही काउंटर है।विभाग द्वारा कुछ कर्मचारी और मिल जाएं तो ब्रांच का कामकाज आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एस बी आई शाहाबाद,तहसील स्तर की स्केल फोर की प्रमुख ब्रांच है।सीनियर सिटीजन की वजह से बैंकिंग कार्य में अधिक श्रम और समय लग जाता है।
श्री चौधरी ने बताया कि बैंक में पासबुक प्रिंटिंग के लिए मशीन लगी हुई है।ए टी एम की सेवाएं चौक, दिलेरगंज, सिकंदरपुर कल्लू में सुचारू रूप से संचालित हैं।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि व्यवसायिक,कृषि एवं विविध ऋण सेवाओं के लिए दो फील्ड ऑफिसर नियुक्त हैं।कृषि क्षेत्र के ऋण के लिए विजय सिंह फील्ड ऑफिसर के रूप में नियुक्त हैं।हमारी शाखा से करीब दो हजार कृषक, किसान क्रेडिट कार्ड सेवा से लाभान्वित हैं।पी एंड एस एम ई के अंतर्गत व्यवसायिक, वाहन,गृह एवं व्यक्तिगत ऋण प्रदान करने के लिए प्रणव श्रीवास्तव फील्ड ऑफिसर के रूप में नियुक्त हैं।ब्रांच ने लगभग 300 वेतन भोगी कर्मचारियों को पर्सनल लोन देकर लाभान्वित किया है। पी एम स्व निधि योजना में करीब 200 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण प्रदान किया जा चुका है।केंद्र सरकार की मुद्रा ऋण योजना में बिना गारंटी के दस लाख तक के ऋण के लिए करीब चार दर्जन लोग लाभान्वित हैं।श्री चौधरी ने बताया कि विकास खण्ड के माध्यम से लक्ष्य मिलता है,उसे भी पूरा किया जाता है।करीब 150 व्यापारियों को कैश क्रेडिट लिमिट से जोड़ा गया है।पी एम ई जी पी में भी दो लोग लाभान्वित हो चुके हैं।शाखा प्रबंधक के अनुसार बैंक ग्राहकों के चेकों का संग्रहण,ग्राहकों द्वारा जारी चेकोँ का भुगतान,धन हस्तांतरण आदि कार्य भी सुचारू रूप से कर रही है।
बैंक व्यक्तियों के लिए और उनके आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है।
एसबीआई ग्राहकों को भय से राहत और सुरक्षा प्रदान करता है।उनका कहना था कि घर पर रखा धन सुरक्षित नहीं है। इसकी चोरी होने का डर बना रहता है। जब आप अपने पैसे बैंक में रखते हैं तो बैंक की ज़िम्मेदारी इसकी रक्षा करना है। आपको इसकी सुरक्षा के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
बैंक ग्राहकों में बचत की आदतों को प्रोत्साहित करता है।
बैंक समय-समय पर विभिन्न योजनाओं की पेशकश करते हैं ताकि लोगों में बचत की आदतों को प्रोत्साहित किया जा सके। बैंक में जमा धन सुरक्षित ही नहीं बल्कि बढ़ता है। आपके पास इसे किसी भी समय वापस लेने का विकल्प होता है। कहा कि बैंक व्यापार और वाणिज्य को बढ़ाता है।व्यापारियों को ऋण और अग्रिम प्रदान करके बैंक व्यापार को बढ़ावा देते हैं। यह विभिन्न क्षेत्रों के बीच व्यापार की प्रक्रिया को आसान बनाता है। वे इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरल तरीके से धन के लेनदेन का विकल्प प्रदान करते हैं। उन्नत बैंकिंग प्रणाली में कहीं भी धनराशि भेजना और प्राप्त करना आसान है।शाखा प्रबंधक श्री चौधरी ने बताया कि बैंक कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देता है।कृषि क्षेत्र अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।एस बी आई एक विशेष बैंक है, जो कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को ऋण प्रदान करते हैं। इस प्रकार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने में बैंक सहायता प्रदान करते हैं।कहा कि बैंक व्यक्तियों और व्यवसायों से धन स्वीकार करते हैं और उद्योगों को ऋण देते हैं। इस प्रकार वे इस तरह से विभिन्न उद्योगों के विकास में सहायता करते हैं। ऋण को आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है।रोजगार के अवसर प्रदान करता है
बैंक कृषि और व्यवसायिक क्षेत्रों के विकास और प्रगति के लिए ऋण प्रदान करते हैं। जैसे-जैसे इन क्षेत्रों में विस्तार होता है वैसे-वैसे सार्वजनिक रूप से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।अंत में एस बी आई प्रबंधक नवीन चन्द्र चौधरी ने कहा कि अगर स्टाफ की कमी दूर हो जाए तो बैंक जनता की अपेक्षाओं को शत प्रतिशत पूरा कर सकता है।

