मतदाता पुनरीक्षण निर्वाचन संबंधी बैठक जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जौनपुर 01 दिसम्बर 2023 (सू0वि)- मतदाता पुनरीक्षण निर्वाचन संबंधी बैठक जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
                  बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारीगण, एईआरओ व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां भी सर्वे का कार्य अपूर्ण है जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। ऐसे सभी बूथ जहां 20 फॉर्म से कम फॉर्म प्राप्त हुए है वहां इसकी संख्या बढ़ाने का प्रयास करे। 18 से 19 वर्ष के युवाओं तथा महिला मतदाताओं का नाम की सूची में शामिल करे जिससे मतदाता लिंगानुपात बढ़ाया जा सके।

             उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त एईआरओ बूथवार जेंडर रेसियो की समीक्षा करें व जल्द से जल्द सर्वे कार्य को पूर्ण कराये। अधिक से अधिक युवा मतदाता व महिला मतदाता के फार्म फीड कराएं। ऐसे ब्लॉक जहां कहीं भी मतदाता जनसंख्या अनुपात कम है इसे बढ़ाने के प्रयास करे।
जिलाधिकारी ने विशेषकर सभी महाविद्यालयो के लिए निर्देशित किया कि महाविद्यालयो में 18 व 19 वर्ष के युवाओं का नाम मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जाए, सभी प्राचार्य दो दिन के अन्दर ये सुनश्चित करें कि उनके महाविधालयो में अधयनरत छात्र छात्राओं का कितना फार्म जमा हुआ है।
                इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.एवं रा.) राम अक्षयबर चौहान, उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *