माइंडबेंज ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह — भरत राम ग्लोबल स्कूल, गाजियाबाद

माइंडबेंज ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह — भरत राम ग्लोबल स्कूल, गाजियाबाद

गाजियाबाद, 17 अप्रैल 2026 — आज भरत राम ग्लोबल स्कूल, गाजियाबाद में माइंडबेंज ओलंपियाड के तत्वावधान में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री विनोद सिंह, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं वर्तमान विधायक, सुल्तानपुर सदर रहे।

 

श्री विनोद सिंह ने ओलंपियाड में सफल बच्चों को प्राइज मनी, मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा —

 

“भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आवश्यक है कि हम स्कूलों के माध्यम से बच्चों को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं धर्मग्रंथों से अवगत कराएं, ताकि वे एक अच्छे समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।”

 

उन्होंने सभी स्कूलों से आह्वान किया कि वे माइंडबेंज के संस्कृत एवं वैदिक वैल्यूज प्रोग्राम को अपने विद्यालयों में लागू करें।

 

माइंडबेंज के निदेशक प्रोफेसर एस. डी. शर्मा एवं डॉ. मीनू अरोरा ने आश्वासन दिया कि वे बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धर्मग्रंथों से परिचित कराकर उन्हें सभ्य और सफल नागरिक बनाने का प्रयास जारी रखेंगे, ताकि वे राष्ट्र के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

 

प्राचार्य रविन पांडेय ने स्कूल चेयरमैन एवं समस्त अतिथियों का वोट ऑफ थैंक्स देते हुए अगले वर्ष भी माइंडबेंज के कार्यक्रम को विद्यालय में आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

कार्यक्रम में दीपाली पॉल, उमा गोयल, प्राचार्य रविन पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

संपर्क: भरत राम ग्लोबल स्कूल, गाजियाबाद | प्राचार्य: रविन पांडेय माइंडबेंज | निदेशक: प्रो. एस. डी. शर्मा | डॉ. मीनू अरोरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *