*मेडिकल कॉलेज को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सौंपे गये रक्तदान कार्ड*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*शाहजहांपुर* इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ विजय जौहरी ने रक्त संचरण परिषद् के दिशा निर्देश के अनुपालन में शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार को आठ रक्तदान कार्ड प्रदान करते हुए कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल पर सर्वप्रथम ब्लड बैंक का निर्माण १९३७ में हुआ था। आज विश्व में सबसे अधिक रक्तदाता स्विट्ज़रलैंड जेनेवा में हैं जहाँ रेडक्रॉस का मुख्यालय भी है। ये रक्तदान कार्ड सड़क दुर्घटना में घायल आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिकता के आधार पर घायल लोगों के लिए है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने ये कार्ड प्रभारी रक्तकोष डॉ ऋतुराज सिंह के सुपुर्द कर दिए, ताकि समय पर ज़रूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सरोज कुमार ने रेडक्रॉस की इस पहल का स्वागत करते हुए डॉ विजय जौहरी की प्रशंसा की। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सचिव ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और रक्तदान से कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। संस्था निरंतर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने रेडक्रॉस सोसाइटी के इस मानवीय सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम० पी० गंगवार,डॉ राजेंद्र कुशवाहा,डॉ ऋतुराज सिंह,डॉ राजेश कुमार,रईस खान हॉस्टल मैनेजर, ललित मोहन मेडिकल कॉलेज आदि लोग मौजूद रहे।

