धोपाप घाट पर नहाते समय युवक की डूबकर मौत,शव जलाने आया था युवक

धोपाप घाट पर नहाते समय युवक की डूबकर मौत,शव जलाने आया था युवक

 

 

 

सुल्तानपुर / धोपाप घाट पर शनिवार दोपहर को दाह संस्कार के बाद नदी में नहा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक शव का अंतिम संस्कार करने आया था।

मिली जानकारी के अनुसार एक शव का दाह संस्कार करने धोपाप घाट आए थे। अंतिम संस्कार के बाद परिजन व साथ आए लोग नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया।

घटना के समय घाट पर दशहरा मेला की तैयारियों में लगे स्थानीय गोताखोर मौजूद थे। उन्होंने तत्काल नदी में छलांग लगाकर युवक को बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर लंभुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर र

ही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *