देवा इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने मेरिट सूची पर आकर जिला व प्रदेश में किया स्कूल का नाम रोशन

देवा इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने मेरिट सूची पर आकर जिला व प्रदेश में किया स्कूल का नाम रोशन

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम से संचालित उसरू अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया।ग्रामीण अंचल में शिक्षा क्षेत्र में अपना स्थान बनाने वाले उसरू-अमौना अयोध्या स्थित देवा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा एकता गुप्ता ने 95.5% अंकों के साथ जिले की मेरिट सूची में चौथा स्थान, छात्रा नंदिनी तिवारी नें 94.83% अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में 6वां स्थान व छात्रा आकृति यादव ने 94.66% अंको के साथ जिले में 7वें स्थान पर परचम लहराया। इसी क्रम में छात्रा जाहनवी साहू 93.5% वैष्णवी दुबे 93.33% दिव्या यादव 93.16%, देवमणि यादव 93.16% पल्लवी भारती 92.67%, आस्था यादव 92.3%, ज्योति यादव 92.33%, पलक मिश्रा 92% रंजना यादव 91.6%, सौरभ 91.83%, सेजल 91.5%, अंश यादव 91.5 %, सोनी 91% अनुराग मिश्रा 90.83% कायनात रहबर 90.16% साक्षी मिश्रा 90% आशुतोष चौधरी 90% तथा अभिनव पांडे ने 90% अंकों के साथ विद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया।हाई स्कूल परीक्षा में विषय संबंधी टॉपर इस प्रकार रहे- गणित विषय में 100% अंकों के साथ 7छात्र-छात्राएं-छात्रा एकता गुप्ता, नंदिनी तिवारी, जानवी, वैष्णवी, दिव्या यादव, अंश नरेश सिंह ने अपना परचम लहराया। हिंदी विषय में 98% अंक प्राप्त कर छात्र देवमणि यादव, अंग्रेजी में छात्र एकता गुप्ता तथा नंदिनी तिवारी ने 95%, विज्ञान में छात्रा सेजल व नंदिनी तिवारी ने 96%, सामाजिक विज्ञान में छात्रा आकृति ने 97%, संस्कृत में नंदिनी 96% तथा ड्राइंग में छात्रा आकृति ने 99% अंकों के साथ विद्यालय के विषय टॉपर रहे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ छात्रा विभा तिवारी विद्यालय टॉपर रही। दूसरे स्थान पर छात्रा आस्था सोनी 84% अंकों के साथ तथा सुधांशु पाठक 83.8% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में छात्रा सुचिता, सृष्टि यादव, लक्ष्मी गुप्ता, प्रभात वर्मा, सृष्टि त्रिपाठी, आकांक्षा रावत, यश तिवारी, आस्था शुक्ला, सोनम कौशल तथा आशू यादव ने विद्यालय टॉपर सूची में अपना स्थान बनाया। विषय टॉपर सूची के अंतर्गत सामान्य हिंदी में 91% अंकों के साथ छात्र सुधांशु पाठक, अंग्रेजी विषय में 88 % अंकों के साथ सुधांशु पाठक, भौतिक विज्ञान में 91% अंकों के साथ सृष्टि त्रिपाठी, रसायन विज्ञान में 93% अंकों के साथ विभा, सृष्टि तथा शिवांशी विषय टॉपर रहे। गणित विषय में 90% अंकों के साथ विभा तिवारी तथा जीव विज्ञान में 96% अंकों के साथ छात्र सुचिता विद्यालय टॉपर बनी। प्रधानाचार्या नमिता मिश्रा ने इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओ, शिक्षकों तथा अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक सहदेव उपाध्याय नें कहा कि छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपने माता-पिता, विद्यालय, क्षेत्र और समाज को गौरवान्वित किया है। मैं सभी छात्र-छात्राओं को इस सफलता पर उनके भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। प्रतिवर्ष शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम और मेरिट सूची में स्थान, उत्कृष्ट शिक्षण का प्रमाण है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि विद्यालय, शिक्षक, छात्र छात्राएं व अभिभावक सभी उत्तम शिक्षा के लिए संकल्पित हैं। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में 21 छात्र छात्रों का इंटरमीडिएट छात्र परीक्षा परिणाम में 12 छात्र छात्राओं ने 80% से अधिक अंक प्राप्त करते हुए मेरिट में पहुंचना यह प्रदर्शित करता है कि सभी ने अपने कार्य का पूर्ण व उत्कृष्ट निर्वहन किया है।विद्यालय सदैव उत्कृष्ट शिक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित है। विद्यालय इन सभी होनहारों व उनके अभिभावकों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा। एक ही विद्यालय के इतने बच्चों का उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना यह प्रदर्शित करता है कि छात्र, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन तथा अभिभावक सभी अपने कार्य के प्रति अत्यंत सजग व सचेत हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज को ऐसे होनहार देने हेतु दृढ़ संकल्पित है जो भविष्य में देश के निर्माण के आधार स्तंभ होंगे। विद्यालय परिवार में परीक्षा परिणाम हेतु सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं अत्यंत हर्षित हैं। इसी प्रकार भविष्य में भी विद्यालय अपने कार्य व जिम्मेदारियों के प्रति दृढ़ संकल्पित रहेगा। वही विद्यालय के प्रबंधक सहदेव उपाध्याय ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *