यूपीआई पर एमडीआर चार्ज के प्रस्ताव से व्यापारियों में नाराजगी, प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
-यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगा तो ठप हो जाएगा कारोबार, दम तोड़ देगा डिजिटल इंडिया का सपना
अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अयोध्या तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह को सौपा। संगठन के जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी के नेतृत्व में यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर व्यवस्था में व्यापारियों के हित में आवश्यक पूर्ण विचार करते हुए इसको लागू ना किया जाने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2000 से अधिक भुगतान सामान्य बात है कपड़ा, दवाइयां, शिक्षा, होटल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान तथा दैनिक आवश्यकताओं में 2000 से अधिक भुगतान सामान्य ही बात है। जिला महामंत्री रमेश चौरसिया ने बताया कि एमडीआर का पूरा भार व्यापारियों पर ही पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी, जिला महामंत्री रमेश चौरसिया, युवा जिला अध्यक्ष सौरभ सरीन, राजेश मित्तल जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय नाथ पांडे, मनोज कुमार, बबलू कुमार, आशीष सहगल एवं अन्य व्यापरी मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला अध्यक्ष आईटी सेल मानव मेहरोत्रा ने दी।

