रज्जू भैया संस्थान के तीन प्राध्यापकों की पदोन्नति

देश की उपासना समाचार पत्र 

धनन्जय विश्वकर्मा पत्रकार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश 

दिनांक 24 फरवरी 2026 को आयोजित कार्यपरिषद की बैठक में करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के अंतर्गत रज्जू भैया संस्थान के तीन प्राध्यापकों को पदोन्नति प्रदान की गई।

रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. प्रमोद कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं गणित विभाग के डॉ. दीपक कुमार मौर्य तथा भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप कुमार वर्मा को असिस्टेंट प्रोफेसर (लेवल–10) से असिस्टेंट प्रोफेसर (लेवल–11) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।

 

माननीय कुलपति ने पदोन्नत प्राध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, गणित विभागाध्यक्ष प्रो. मिथिलेश सिंह, भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज अवस्थी, सेंटर फॉर नैनोसाइंस एंड टेक्नोलॉजी (शोध केंद्र) के विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार चौरसिया, सेंटर फॉर रिन्यूएबल एनर्जी (शोध केंद्र) के विभागाध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र चौधरी सहित संस्थान के अन्य प्राध्यापक—प्रो. देवराज सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. आशीष वर्मा आदि—ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

 

संस्थान परिवार ने इसे शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *