रायबरेली में गुरुकुल एवं गौशाला निर्माण का हुआ शुभारंभ, 5 करोड़ रुपये की लागत से सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होगा निःशुल्क गुरुकुल

रायबरेली में गुरुकुल एवं गौशाला निर्माण का हुआ शुभारंभ, 5 करोड़ रुपये की लागत से सीबीएसई पैटर्न पर संचालित होगा निःशुल्क गुरुकुल

 

रायबरेली, उत्तर प्रदेश।

 

जनपद रायबरेली के थाना फुरसतगंज, जायस कोतवाली एवं थाना नसीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परैया नमक सार में राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के कार्यालय के भव्य उद्घाटन एवं प्रस्तावित गुरुकुल एवं गौशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश स्थित भगवान परशुराम की माता रेणुका जी की पावन जन्मस्थली से पधारे अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज, राष्ट्रीय महासचिव गौतम सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी श्याम सुंदर जी महाराज, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रामनिवास भार्गव जी, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक संत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी का कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पमालाओं, अंगवस्त्र एवं जयघोष के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने घोषणा की कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक गुरुकुल एवं गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह गुरुकुल सीबीएसई (CBSE) पैटर्न पर संचालित होगा, जिसमें आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृत शिक्षा अनिवार्य होगी, ताकि विद्यार्थी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ सकें।

 

उन्होंने यह भी बताया कि गुरुकुल में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, संस्कार एवं समग्र व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रस्तावित गौशाला भारतीय गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने का केंद्र बनेगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गुरुकुल का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, अनुशासन, संस्कार एवं सेवा की भावना से युक्त नई पीढ़ी तैयार करना है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएगी।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने गुरुकुल एवं गौशाला निर्माण के इस संकल्प की सराहना करते हुए इसे समाज और राष्ट्रहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया तथा इसके सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षा, गौसंरक्षण एवं समाज सेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

— ब्यूरो रिपोर्ट

RYV शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी

“सत्य की आवाज़, राष्ट्र की पहचान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *