राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाठक ने कार्यक्रम में भाग लेकर संगठन के उद्देश्यों एवं जनहित कार्यों पर डाला गया प्रकाश
लखनऊ ब्यूरो चीफ
लखनऊ एक विशेष कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय कुमार आर.पी.एन. सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाठक जी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं जनहित कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए। मुख्य अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल जी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री राजेश्वर सिंह जी, माननीय कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे जी, मारकंडे साहि जी, गोपाल यादव जी, विनय प्रकाश गुर्जर जी, भुसावल चौहान जी, राजेश सिंह जी, नेत्रपाल सिंह जी, विभूति शुक्ला जी, राकेश यादव जी, प्रमोद भारती जी, शिवपाल मिश्रा जी, अरविंद मिश्रा जी, वेद प्रकाश मिश्रा जी, गोमती मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी महानुभावों ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

