राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘बदलता स्वरूप’ का 18वां स्थापना दिवस समारोह 29 अगस्त को
गोण्डा 27 अगस्त। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक बदलता स्वरूप का 18वां स्थापना दिवस समारोह 29 अगस्त 2026, दिन शनिवार को गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवीपाटन मंडल परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ला आईपीएस उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शेषमणि मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार संघ एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी, अजय जायसवाल असिस्टेंट कमिश्नर ग्रेड-1, फूड अलीगढ़ मंडल, डॉ. सुनील कुमार जायसवाल, असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर विभाग मथुरा तथा श्रीमती रिंकी जायसवाल मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा को आमंत्रित किया गया है।
बदलता स्वरूप के प्रधान संपादक पवन जायसवाल ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट सेवा करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं अहम योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाले लोगों के योगदान को पहचान दिलाना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है। स्थापना दिवस समारोह में पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहर के प्रबुद्धजनों की सहभागिता रहेगी।

